तकनीकी खराबी के चलते हुआ फरीदाबाद विमान हादसा

सूत्रों की मानें तो बुधवार रात स्विट्जरलैंड निर्मित ' पैलिटस पीसी...12' विमान के साथ हुए हादसे का कारण तकनीकी खराबी और तेज हवाएं हो सकती हैं। इस विमान में 9 यात्रियों और 2 पायलटों को ले जाने की क्षमता थी। एयर चार्टर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का यह विमान बुधवार रात दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से ठीक 15 मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 7 लोग मारे गए और जमीन पर विमान की चपेट में आए एक मकान में मौजूद तीन महिलाओं की मौत हो गई।
अणिकारियों का कहना है कि वह एक इंजन वाला टोटा विमान था और तेज हवा का सामना नहीं कर पाया। उनका कहना है कि हो सकता है कि पायलटों ने नियंत्रण खो दिया हो। सूत्रों ने बताया कि विमान के पिछले हिस्से सहित इसका 60 प्रतिशत हिस्सा ही मिला, जबकि कॉकपिट सहित शेष हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया और आग में जल गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे विमानों में फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) नहीं लगाया जाता।
जांच के दौरान डीजीसीए अधिकारी विमान के रखरखाव और अन्य दस्तावेजों का भी अध्ययन करेगा। डीजीसीए के रिकॉर्ड के मुताबिक एक इंजन वाले इस विमान का निर्माण 2005 में हुआ था और यह इस साल जनवरी में रजिस्टर्ड हुआ था। इसमें चालक दल के दो सदस्यों के अलावा नौ यात्री सवार हो सकते हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications