हरियाणा : पति-पत्‍नी और बच्‍चा कार में जिंदा जले

Couple and a child burnt killed in road accident in Hisar
हिसार। गांव धीरणवास के समीप कार व ट्राला की भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार दम्पति सहित तीन की जलने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दमकल केन्द्र विभाग के कर्मचारियों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार दम्पति और उनके बच्चे के शव को बड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला।

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी जगबीर ने बताया कि दुर्घटना में मृत हुए परिवार की दोपहर बाद तक शिनाख्त नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार में सवार होकर दम्पति तथा उनका बच्चा राजस्थान से हिसार की ओर आ रहा था। इसी दौरान आज दोपहर जब कार गांव धीरणवास के समीप पहुंची तो हिसार की ओर से बालसमंद की ओर जा रहे ट्राला के साथ कार की भिडं़त हो गई। भिड़ंतत तेज होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए जिससे कार में आग लग गई।

कार में आग लगने के कारण दम्पति सहित बच्चे की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक घटनास्थाल पर ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं राहीगारों ने इस घटना की सूचना दमकल केन्द्र विभाग व पुलिस कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही दमकल केन्द्र विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाकर पुलिस कर्मियों की मदद से उनके शवों को कार से बाहर निकाला। शवों को हिसार के सामान्य अस्पताल के डैड हाऊस में रखवाया गया। समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+