ओसामा की मौत की जवाबी कार्रवाई है कराची हमला: तालिबान

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी तहरीके तालिबान के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने नेवी बेस पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये हमला ओसामा की मौत की जवाबी कार्रवाई है। गौरतलब है कि 1 मई की रात को पाकिस्तान के एबटाबाद में जब अमेरिका ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।
उसके बाद तालिबान ने अमेरिका को खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहा था कि लादेन की मौत का जल्द ही बदला लेगा। नेवी एयरबेस में हुए तालिबानी हमले में अबतक 1 विदेशी नागिरक सहित 11 लोग मारे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में तालिबान के छह आतंकवादी भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications