ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को गोली मार दी

A man shot his 14-year-old daughter and her boyfriend, aged 16, late on Saturday night
मुरादाबाद। सुप्रीम कोर्ट के सख्‍त रवैयै के बावजूद भी देश में ऑनर किलिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को पंजाब के अजनाला जिले में प्रेमी जोड़ी की बेरहमी से हत्‍या कर देने की वारदात को 24 घंटे भी नहीं बिते थे कि यूपी के मुरादाबाद जिले में ए‍क बाप ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हत्‍या के बाद पिता ने जुर्म कबूल की और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पहले तो लड़की के पिता ने लड़की के आशिक को घर पर बुलाया फिर प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की और उसके बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के संभल इलाके में लड़की के पिता ने युवक व उसके परिजनों को अपने घर में बुलाया। पहले तो लड़के की पिटाई की और लड़के के सीने में दो गोलियां दाग दी। उसके बाद लड़की को भी वहीं बुलाकर गर्दन में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद लड़की के पिता ओमप्रकाश ने खून से सने हाथ लेकर थाने पहुंच गया और जुर्म कबूल कर ली। हत्यारे पिता ने थाने में साफ कहा कि क्या होगा फांसी ही तो होगी लेकिन समाज में बदनाम हो रही उसकी इज्जत निलाम होने से बच गई। आरोपी का नाम नन्‍हें है।

मामला मुरादाबाद के संम्‍भल कस्‍बे के सीतापुरी गांव का है। नन्‍हे जाति से किसान है और काफी सम्‍पन्‍न हैं। पूरा मामला शनिवार के रात की है जब मौसम पूरी तरह बिगड़ा हुआ था, आसमान में बादल गरज रहे थे और बिजली चमक रही थी, इसी दौरान आरोपी नन्‍हे अपने पड़ोस में रहने वाले मनोज के घर पहुंचा। आरोपा था कि नन्‍हे की बेटी पूजा से मनोज का प्रेम प्रसंग है। नन्‍हे के साथ उसके परिवार के युवक भी थे, उन्होंने जाकर मनोज को पकड़ा और उसके पिता ओम प्रकाश और रामवती को बुलाकर ले गया। अपने घर के घेर में पहले ओम प्रकाश से खुद बेटे मनोज की पिटाई कराई। फिर खुद पीटा और निकाल लिया तमंचा।

घर वाले गिड़गिड़ाए मगर नन्हें और उसके साथी नहीं माने। अपनी बेटी पूजा को भी वहां घसीटकर नन्हें ने बुला लिया। मनोज के परिजनों को जबरन एक कमरे में बंद कर दिया गया और फिर मनोज के सीने में दो गोली दाग दी गई। इसके बाद पूजा की भी गर्दन में गोली मार दी गई। मनोज के माता-पिता ओम प्रकाश व राम वती ने बताया कि हमें घर से बुला कर नन्हें ले गया। हमने अपने बेटे की गलती पर उसके चांटे मारे। बाद में हमें कमरे में बंद करके नन्हें और उसके साथियों ने दोनों को मार डाला। हम कुछ नहीं कर पाए। वारदाता को अंजाम देने के बाद नन्हें घबराया नहीं। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नन्हें को हिरासत में ले लिया। वो उन्हीं कपड़ों में था जिनमें उसने दोनों का कत्ल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+