'तिहाड़ जेल नम्बर 6' अब ये है सांसद कनीमोझी का नया पता
दिल्ली।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की बेटी और डीएमके सांसद कनीमोरी भी तिहाड़ जेल पहुंच गई, उन्हें छह नंबर जेल की 15 फुट लंबी और 10 फुट चौड़ी कोठरी में रखा गया है। कनीमोरी और शरद कुमार की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए शुक्रवार को सीबीआइ के विशेष जज ओपी सैनी ने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। अपने फैसले में विशेष जज ने साफ कर दिया कि अपराध की गंभीरता और उसमें भागीदारी के सबूतों को देखते हुए महिला होने के बावजूद कनीमोरी को जमानत नहीं दी जा सकती। id="toptextpromo">अदालत
के फैसले से सकते में आए कनीमोरी के पिता व द्रमुक सुप्रीमो करुणानिधि ने चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज उनकी स्थिति ठीक उसी पिता की तरह की है जिसकी पुत्री बिना गलती के इस तरह की स्थिति का सामना कर रही हो। संप्रग के साथ रिश्तों की पुनर्समीक्षा के संकेत देते हुए कहा, उनकी पार्टी की आम सभा ही इस बारे में निर्णय कर सकती है। जब जरूरत महसूस की जाएगी परिषद की बैठक बुलाई जाएगी। 2जी घोटाले की सारी जिम्मेदारी राजा पर डालकर और कलैंगनार टीवी में मात्र 20 फीसदी की हिस्सेदारी हवाला देकर खुद निर्दोष साबित करने की कनीमोरी की दलीलों को खारिज करते हुए विशेष जज ने अपने फैसले में कहा कि सीबीआइ द्वारा जुटाए गए दस्तावेजों और गवाहों के बयानों से साफ है कि वह राजा की काफी करीब थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अब
आईए आपको बता दें कि जिस जेल में कनीमोझा बंद हैं वह कैसा है और उसमें कौन कौन सी सुबिधाएं हैं तथा उनके साथ कौन-कौन है। अदालत के फैसले के बाद कनीमोरी को कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल ले जाया गया। जेल नंबर छह की 15 फुट लंबी और 10 फुट चौड़ी कोठरी में कनिमोई को सोने के लिए बेड ,एक टीवी, अखबार और पंखे की सुविधा मिली है। जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त की एक पूर्व अधिकारी माधुरी गुप्ता, दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सबसे बड़ा सेक्स रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन और शहर के पार्षद आत्मा राम गुप्ता की हत्या के आरोप में पिछले साल उम्रकैद की सजा पाने वाली शारदा जैन को भी जेल नंबर छह में ही रखा गया है।











Click it and Unblock the Notifications