इनाम में मिली यौनकर्मी

इनाम में मिली यौनकर्मी
कंपनी का कहना है कि इस तरह के इनाम अब नहीं दिए जाते. दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक ने अपने सबसे काबिल एजेंटों को इनाम में यौनकर्मी की सेवाएँ दी थीं. म्यूनिख़ आरई दुनिया की सबसे बड़ी पुनर्बीमा - यानि बीमा कंपनियों का बीमा करने वाली - कंपनी है.

;

इस कंपनी की एक इकाई आर्गो ने बीबीसी को बताया की सबसे अच्छा काम करने वाले बीमा विक्रय एजेंटों के लिए ये पार्टी 2007 में रखी गई थी. कंपनी के एक प्रवक्ता का कहना है कि जिन लोगों ने इस पार्टी का आयोजन किया था वो सभी अब कंपनी छोड़ चुके हैं. जानकारी के अनुसार ये आयोजन हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के एक हमाम में किया गया था.

;

इस पार्टी में सौ मेहमानों के लिए बीस यौनकर्मीयों की सेवाएं ली गईं थीं. जर्मनी के एक अखबार का कहना है कि यौनकर्मीयों के हाथों पर उनकी उपलब्धता के हिसाब से रंगीन पट्टियाँ बांधी गईं थीं. इन महिलाओं के हाथों पर उनके द्वारा हर एक सेवा देने पर एक मोहर भी लगाई गई थी.

;

हैंडल्सब्लाट अखबार के अनुसार उन्हें पार्टी में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि मेहमान महिलाओं को चारों तरफ से ढके एक विशाल पलंग पर ले जा सकते थे और "जो चाहें वो कर सकते थे."

;

अखबार ने उस मेहमान के हवाले से कहा, "पुरुषों के साथ हर मुलाकात के बाद उस पार्टी में महिलाओं के हाथ के निचले हिस्से पर एक मोहर लगा दी गई थी ताकि ये पता लग सके की उनकी सेवाएँ कितनी बार ली गईं हैं."

;

अखबार में छपे ब्यौरे के अनुसार महिलाएं दो समूहों में थीं , एक वो जो पार्टी की देखभाल कर रहीं थीं और एक वो जो हर इच्छा पूरी कर रहीं थीं. अख़बार में छपा है, "वहां पर हाथों में सफ़ेद पट्टियाँ बांधे महिलाएं भी थीं जो केवल बोर्ड के सदस्यों और श्रेष्ठतम बीमा विक्रयकर्ताओं के लिए आरक्षित थीं." अर्गो के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से बात करते हुए माना कि ऐसी पार्टी हुई थी पर उसने ये भी कहा कि अच्छे काम का इनाम देने का कंपनी का ये सामान्य तरीका नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+