अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बदमाशों का कहर, दो की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर तेज रफ्तार एक कार रोहतक के एक अस्पताल के बाहर आकर रुकी। उसमें से कुछ लोग असलहे से लैस उतरे और दनदनाते हुए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुस गये। थोड़ी ही देर बाद उन लोगों ने एक मरीज के तीमारदार पर फायरिंग कर दी। घटना में प्रवीण नामक इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावार फायरिंग करते हुए जब अस्पताल से बाहर निकलने लगे तो गार्ड ने उनको रोकने की कोशिश की। हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। मौके पर ही गार्ड की मौत हो गई।
पूरे मामले में चौका देने वाली बात यह है कि अस्पताल के बाहर ही पुलिस की वैन खड़ी थी और पुहलिस वाले खडद्ये हाकर आपस में बात कर रहे थे। अब सोचने वाली बात यह है कि दस बदमाशों ने दस मिनट तक अस्पताल के अंदर तांडव किया और पुलिस के सामने से बंदुक हवा में लहराते हुए फरार हो गये और पुलिस कुछ नहीं कर सकी। फिलहाल घटना के पीछे कारणों का पता नहीं लग सका है और पुलिस यह भी नहीं जान सकी है यह लोग कौन थे।












Click it and Unblock the Notifications