सपा ने पांच सीटों पर निरस्त किये उम्‍मीदवार

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल घोषित 29 उम्‍मीदवारों की सूची में संशोधन करते हुए जौनपुर जिले की पांच सीटों के उम्‍मीदवारों की घोषणा निरस्त कर दी है। इससे पूर्व भी गत माह बरेली से प्रत्याशियों की घोषित सूची में सपा फेरबदल कर चुकी है।

सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा की 29 सीटों के लिए जिन उ मीदवारों के नाम घोषित किए थे उनमें से जौनपुर जिले की पांच सीटों के उम्‍मीदवारों की घोषणा निरस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन सीटों के उम्‍मीदवारों की घोषणा निरस्त की गई है उनमें जौनपुर, मल्हानी, मुगरा बादशाहनगर, मडियांव और मछली शहर सीटें शामिल हैं।

मालूम हो कि अखिलेश यादव ने कल आगरा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया और जौनपुर जिलों की 29 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी अब तक प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 294 सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+