किसानों के साथ भाजपा तय करेगी आंदोलन की रणनीति
श्री शाही का कहना है कि पंचायत के दौरान किसान अपनी समस्या पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगे जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी कि आन्दोलन किस प्रकार चलाना है। श्री शाही ने कहा कि पार्टी ने मतदान केन्द्र स्तर पर विजय वाहिनी कमेटी का गठन आर भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 1.27 लाख मतदान केन्द्र हैं जिन पर बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा।
बूथ कमेटी में एक संयोजक तथा पन्द्रह सदस्य बनाए जाएंगे। बूथ के संयोजकों को बुलाकर जिला स्तर पर एक स मेलन किया जाएगा तथा विजय वाहिनी कमेटियों का स मेलन विधानसभा स्तर पर होगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पार्टी ने संकल्प पत्र बनाए गए हैं। इसके लिए संकल्पवृत्ति कार्यकर्ता बनाए जाएंगे जो घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति से मतदाताओं को अवगत कराएंगे।
पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के लिए कांग्रेस जि मेदार है उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महंगाई एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल की बात करें तो अब तक नौ बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं जो आम आदमी के लिए एक बुरा अनुभव रहा। पेट्रोल का दाम बढऩे से मध्यम और निम्र वर्ग की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के चलते महंगाई भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी मांग करती है कि पेट्रोल की मूल्यवृद्धि वापस हो।













Click it and Unblock the Notifications