मिर्जापुर में सिलेंडर फटने से महिला की मौत

घरों के भीतर रखा मौत का सामान कब आपकी जान ले ले। यह चेतावनी भले ही लोगों को अच्छी न लगती हो लेकिन मिर्जापुर जिले के कटरा मुहल्ले में बरौधा कचार निवासी शिवजी ओझा के घर कुछ ऐसा ही हुआ। शिवजी ओझा की पत्नी घर में खाना बना रहीं थीं उसी वक्त घर में रखा रसोई गैस सिलेण्ड अचानक फट गया। सिलेण्डर फटने से रसोई घर समेत घर के कई हिस्सों में आग लग गयी। रसोई गैस सिलेण्ड फटने से घर की दीवारों में दरारें आ गयीं तथा खिड़कियों के शीशे आदि टूट गए।
जिस वक्त सिलेण्ड फटा शिवजी ओझा की पत्नी चन्द्रवती (32) खाना बना रही थीं। घटना की पहली शिकार श्रीमती चन्द्रवती ही हुईं और उनकी मौके पर मौत हो गयी। घरों में चारों ओर आग लग गयी। हादसे के वक्त घर में राजेश, संदीप, राजीव व राजकुमार मौजूद थी सभी आग की चपेट में आ गए। आग लगने के बाद चीख पुराक की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर आए लेकिन आग की तेजी इतनी अधिक थी कि किसी ने आग बुझाने की हि मत नहीं जुटायी।
लोगों ने घटनों की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक आग की तेजी न के बराबर रह गयी थी। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को वाराणसी के चिकित्सालय में भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications