बारात में बैंड-बाजे के आगे महिलाओं के नाचने पर पाबंदी
हरियाणा।
महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ तरह-तरह के फरमान सुनाने वाली खाप पंचायतों से अब अग्रवाल समाज भी प्रेरित हो उठा है। जी हां अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की हरियाणा इकाई ने अपने समाज में युवतियों व महिलाओं के बारात में नाचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फरमान के अंतर्गत महिलाएं अब रोड पर बैंड-बाजे के सामने नहीं नाचेंगी। id="toptextpromo">यह
निर्णय जींद में अग्रवाल संस्थाओं की एक बैठक में लिया गया। बैठक में पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे। इस बैठक में लिए गए अन्य अहम फैसलों में शादी में होने वाले फिजूल खर्च पर प्रतिबंध व समाज के गरीब तबके की मदद करने की बात भी कही गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तीनों
प्रस्तावों का बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। अभिनंदन समारोह में महाराजा अग्रसैन की जीवनी हरियाणा के स्कूली पाठ्यक्रम में लागू करवाने में अपना अहम योगदान देने वाले प्रदेश के पूर्व शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता का अग्रवाल समाज की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया। उन्हें अग्र सम्मान से नवाजा गया। मुख्यअतिथि मांगेराम गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज का होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी थी।











Click it and Unblock the Notifications