कांग्रेस ने मुलायम के गढ़ में मायावती को कोसा

Rita Bahuguna Joshi
मैनपुरी। मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में रैली करने गई कांग्रेस पूरी तरह भटक गई। यहां पर कांग्रेस को यादव वोट बैंक अपने खाते में डालने के प्रयास करने थे, लेकिन वो उसमें नाकाम सी दिखी। कांग्रेस नेताओं ने मुलायम की जगह मायावती को जमकर कोसा।

बसपा सरकार के खिलाफ समर्थन जुटाने में लगी कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अभियान की शुरूआत करते हुए दिल्ली की मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने मैनपुरी में पार्टी महासंग्राम रैली में लोगों समर्थन की अपील की। रैली को स बोधित करते हुए श्रीमती दीक्षित ने कहा कि जनता राज्य में बसपा सरकार को सत्ता से बेदखल करे।

उन्होंने कहा कि राज्य में जनता की भलाई के लिए आवश्यक है कि कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताये ताकि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सके। यादव बाहुल्य क्षेत्र में कांग्रेस के लिए समर्थन मांगने आयी श्रीमती दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश अराजकता की स्थिति से गुजर रहा है। रैली में मु य रूप से घोसी व यादव जाति के लोग उपस्थित थे। चेतना रैली को स बोधित करते हुए श्रीमती दीक्षित ने कहा कि प्रदेश कानून, व्यवस्था की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है।

अब समय आ गया है कि जनता सत्ता के बदलाव के बारे में सोचे और इस सरकार को उसके किये की सजा दे। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा के भट्टा पारसौल गांव में किसानों के साथ जो हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। जब किसानों ने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी तो उन पर गोलियां चला दी गयी उनके घर व खेत फसलें जला दी गयीं।

जब कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने किसानों से मिलकर उनकी समस्या को दूर किए जाने की मांग की तो उन्हें गिर तार कर लिया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें हैं वहां विकास हो रहा है और हरियाणा इस मामले में पहले स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है या विनाश यह जनता स्वयं तय करे। श्री हुड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं है यदि जनता विकास चाहती है तो उसे कांग्रेस का साथ देना होगा। उन्होंने जनता का आहवान करते हुए कहा कि अब फैसला जनता को ही लेना होगा। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ङ्क्षसह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस का साथ देना चाहिए तभी राज्य का समुचित विकास हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+