पत्नी से झगड़ा हुआ तो बेटा, बेटी को मार डाला

कोई पिता अपनी पत्नी से इस कदर तंग हो सकता है कि वह अपने बच्चों की हत्या कर दे। एटा के अलीगंज क्षेत्र के काजी मुहल्ला निवासी मोहम्मद कय्यूम ऐसा ही कलयुगी पिता है जिसने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या महज इस से कर दी क्योंकि बच्चों की मां से उसका आए दिन झगड़ा हुआ करता था।
काजी मुहल्ला में रहने वाला कय्यूम (32) अपने परिवार के साथ रहता था। कय्यूम को दो बच्चों जुलनसीन (3) तथा पुत्री अफीफा (1) उसका पत्नी नजमा में आए दिन किसी ने किसी बात पर झगड़ा हो जाता था। आस-पास के लोगों का कहना था कि दोनों ही गरम मिजाज थे तथा कय्यूम की आदतें कुछ ठीक नहीं थी जिस कारण पत्नी का उससे झगड़ा हो जाया करता था।
इस झगड़े के चलते इस क्रूर पिता ने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों की हत्या के बाद उसने भी आत्म हत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आशंका जतायी है कि घटना की वजह पति पत्नी के बीच होने वाले आपसी झगड़े है फिलहाल पुलिस घटना की जांच पतड़ता कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications