षड़यंत्रकारी है कांग्रेस और बसपा : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh
गाजियाबाद। यूपी की सियासत पर राजनेताओं का महाभारत शामिल है, जहां राहुल गांधी की राजनैतिक नौटंकी के चलते कांग्रेस सीधे तौर पर बसपा से भिड़ गई है वहीं दूसरी ओर मायावती ने प्रेस वार्ता करके कांग्रेस को नौटंकी बाज करार दिया है। सियासत की इस लड़ाई में भला कमल पीछे क्यों रहता , वो भी इस जंग में शामिल हो गया है, उसने बसपा और कांग्रेस दोनों को साजिशकर्ता करा दिया है।

गाजियाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी की पूर्व सीएम राजनाथ सिंह ने कहा कि बसपा तो गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है लेकिन कम से कम कांग्रेस को तो ग्रेटर नोएडा को लेकर ड्रामेबाजी नहीं करनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तीर छोड़ते हुए कहा कि वो तो दिल्ली में बैठी हुई है अगर वो चाहती तो भूमि अधिग्रहण संबंधी विधेयक बनाकर किसानों की समस्या का अंत कर सकती है लेकिन वो तो सियासी खेल खेल रही है इसलिए वो सिर्फ किसानों की आड़ में बसपा से दिखावे के रूप मे लड़ रही है, सच तो ये है कि दोनों ही पार्टियां आपस में मिली हुई हैं।

आपको बता दें कि किसानों की समस्या को मु्द्दा बनाकर राजनाथ सिंह पिछले 24 घंटे से गाजियाबाद के अम्बेडकर पार्क में उपवास पर बैठे थे, जहां उन्होंने एक जन सभा को संबोधित करते हुए ये बाते कहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+