नोएडा संघर्ष की आग पर सिकनें लगी राजनीतिक रोटियां

शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधि मंडल जहां नोएडा राजनीतिक ड्रामा कर रहा था वहीं राजधानी लखनऊ में मुलायम सिंह यादव ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सरकार जमीन का अधिग्रहण कर कारोबार कर रही है जबकि उसे जनता के हितों के संरक्षक की भूमिका अदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारें जनता की भलाई के लिये होती हैं व्यापार करने के लिये नहीं। श्री यादव ने कहा कि मायावती बहुत ही खतरनाक खेल, खेल रही हैं।
सपा अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता शिवपाल सिंह यादव की नोएडा जाते हुए गिर तारी की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल किसानों से बात कर स्थिति को सामान्य करने में मदद करने के लिये ही गया था लेकिन उसे किसानों से मिलने नहीं दिया गया। श्री यादव ने कहा कि वह जल्द ही किसानों से मिलने के लिये नोएडा जायेंगे तथा गोलीबारी में मारे गये और घायल हुये किसानों के परिजनों से भी मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि सपा पूरी तरह से किसानों के साथ है और उनकी मांग का समर्थन करती है। श्री यादव ने पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया कि किसानों ने पहले पुलिस पर गोली चलायी थी। उन्होंने कहा कि किसानों का धरना पिछले दो-तीन महीनों से चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई से किसान उत्तेजित होकर पथराव करने लगे जिसके जवाब में किसानों पर गोलीबारी की गयी। वहीं इससे पूर्व प्रदेश की मु यमंत्री मायवती भी इस मामले में अपनी सफाई देते हुए अन्य दलों पर किसानों को भड़काने का आरोप लगा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications