अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को समंदर में दफनाया

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में जन्मा और दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन अल कायदा का चीफ था। लादेन के इशारे पर ही अल कायदा ने अमेरिका पर 9/11 का हमला किया था। ओसामा को अमेरिकी सेना ने रविवार की रात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के नजदीक एबटाबाद में 40 मिनट तक चले एक ऑपरेशन में मार गिराया।
एबीसी न्यूज ने ओबामा प्रशासन की तरफ से जारी बयान में कहा, 'हम चाहते हैं कि ओसामा को मुस्लिम रीति-रिवाजों से दफनाया जाए।' इस्लाम के अनुसार शव को धोया जाता है और जल्द से जल्द दफनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications