दिल्ली-लखनऊ-गुवाहाटी के बीच स्पेशल ट्रेन
लखनऊ।
गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए भारतीय रेल ने दिल्ली और गुवाहाटी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो बरेली, लखनऊ, बलिया, वाराणसी से होते हुए गुजरेगी। id="toptextpromo">पूर्वोत्तर
रेलवे ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 05635 गुवाहाटी-लखनऊ-दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन है, जो 2 मई को गुवाहाटी से सुबह 6 बजे छूटेगी। यह ट्रेन अगले दिन 2:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में 4 मई को ट्रेन (संख्या-05636) दिल्ली से रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 7 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ट्रेन
में 13 स्लीपर डिब्बे व दो एसी-3 डिब्बे व पांच सेकेंड क्लास डिब्बे होंगे। यह कोच न्यू बोंगईगांव, न्यू कूचबेहार, न्यू जलपाईगुडी, किशनगंज, कटीहर, बरौनी, छपरा, वाराणसी, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।











Click it and Unblock the Notifications