दोबारा पीएसी अध्यक्ष चुने गए मुरली मनोहर जोशी

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और उसके सदस्यों ने मुरली मनोहर जोशी को पीएसी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उनकी जगह राज्यसभा सदस्य सैफुद्दीन सोज को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। जोशी की 2 जी घोटाले में प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री की भूमिका की आलोचना करने वाली रिपोर्ट पर 21 सदस्यों वाली पीएसी की 28 तारीख को हुई बैठक में खूब हंगामा हुआ था। जिसके बाद जोशी की जगह राज्यसभा सदस्य सैफुद्दीन सोज को नया अध्यक्ष बना लिया गया था।
जोशी ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन शनिवार को 2 जी घोटाले पर समिति की ड्राफ्ट रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को सौंपी दी थी। कल पिछली समिति का कार्यकाल कल समाप्त हो गया है। जोशी एक साल तक पीएससी के अधयक्ष बने रहे रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications