कानपुर में लीक हुआ एआईईईई का पर्चा, परीक्षा में देरी

AIEEE 2011
कानपुर/हैदराबाद। ऑल इंडिया इंजीनियरिंग इंट्रेंस इक्‍जामिनेशन (एआईईईई) की संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा से ठीक पहले पर्चा लीक होने की वजह से परीक्षा टल गई है। परीक्षा लीक होते ही केंद्रों पर हड़कंप सा मच गया। सभी केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से परीक्षा होनी थी। फिलहाल केंद्रीय बोर्ड के अधिकारी परीक्षा को दोपहर 12 बजे आयोजित कराने की तैयारी कर रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश पुलिस की स्‍पेशल टास्‍क फोर्स ने रविवार की सुबह परीक्षा के ठीक पहले खुलासा किया कि एआईईईई का पर्चा लीक हो गया है। उधर पटना से भी पर्चा लीक होने की खबर आयी। उसके तुरंत बाद सभी केंद्रों पर नोटिस लगा दी गई कि परीक्षा 12 बजे होगी।

सीबीएसई के अधिकारियों ने फिलहाल पर्चा लीक होने के कारणों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी प्राथमिकता फिलहाल देश भर के सभी केंद्रों पर 12 बजे परीक्षा करा ली जाये। इस समय अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कौन सा सेट लीक हुआ है। सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के लिए चार सेट तैयार किये गये हैं।

यदि यह सुनिश्चित हो जाता है कि एक ही सेट लीक हुआ है, तो अगले तीन में से किसी में से एक को देकर परीक्षा करा ली जाएगी।

यदि विभिन्‍न स्‍थानों पर चारों सेट लीक हुए हैं, तो परीक्षा आज के लिए स्‍थगित कर दी जाएगी। उधर बोर्ड की एक बैठक भी चल रही है। 12:30 बजे बोर्ड अपना अंतिम फैसला सुनायेगा। यदि पहली पाली की परीक्षा 12 बजे हुई, तो दोपहर की पाली की परीक्षा 4 बजे से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+