यूपी में नौकरी के नाम ठगी करने वाले पकड़े गए

Arrested
लखनऊ। नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों को ढगने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नौकरी का झांसी देकर बेरोजगारों से पैसा ऐंठने वाले दंपत्ति व उसके तीन साथियों के पास से कई फर्जी दस्तावेज व कम्‍प्यूटर बरामद किए गए। ठगी का यह धंधा राजधानी की पॉश कालोनी गोमतीनगर से चलता था। आरोप है कि उक्त गैग ने राजधानी व वाराणसी के सौ से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया।

राजधानी लखनऊ से सटे ब्लाक चिनहट निवासी बीटेक छात्रा रेखा ने पिछले दिनों पुलिस से शिकायत की कि उसने नौकरी के लिए इंटरनेट की एक साइड पर अपना बायोडाटा डाला। कुछ दिनों के बाद कपूरथला स्थित ड्रीम्‍स कंसलटेंसी से फोन आया कि आप साक्षात्कार के लिए आएं। रेखा कंस्लटेंसी कार्यालय पहुंची तो वहां मौजूद व्यक्ति उसे साइट दिखाने के बहाने पीजीआई की ओर ले गया। रास्ते में उसने रेखा से पर्स, सोने की चेन, मोबाइल फोन, अंगूठी, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड लूट लिया।

रेखा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। अशोक सिंह ने रेखा से अपना नाम विनय सिंह बताया था। पुलिस की टीम ने सर्विलांस की मदद से कई सबूत जुटाए जिसके आधार पर अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया। अशोक की निशानदेही पर गोमतीनगर के विक्रातंखण्ड स्थित किराये के मकान पर छापा मारा गया जहां अशोक सिंह की पत्नी सुषमा सिंह और साला सिद्घार्थ सिंह भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने घर से कंप्यूटर, जाली दस्तावेज, बेरोजगारों से हड़पा गया जेवरात, फर्जी डीएल, राशन कार्ड, और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि अशोक मूल रुप से वाराणसी के रहने वाला है और वहां भी इसका जाल फैला हुआ है। पूछताछ में अशोक ने बताया कि वह शहर की कंस्लटेंसियों से नौकरी के इच्छुक लोगों के बायोडाटा हासिल कर लेता था। इसके बाद वह उन लोगों से सीधे सपर्क करके नौकरी दिलाने की लालच देता था। नौकरी दिलाने से पहले उक्त गैग बेरोजगारों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1500 से 2500 रुपये भी जमा कर लेता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+