लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Lathi Charge
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री मायावती की तानाशाही जारी है। जी हां राज्‍य में कोई अपनी आवाज़ नहीं उठा सके, इसलिउ उन्‍होंने प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। ऐसे समय में जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मायावती के खिलाफ प्रदर्शन किया तो उन पर जमकर लाठियां भांजी गईं। इस घटना में दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

हुआ यूं कि बसपा सुप्रीमा मायावती ने संसद की लोक लेखा समिति की रिपोर्ट को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा द्वारा खारिज किये जाने के बाद जब भाजपा अध्‍यक्ष सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता जब लखनऊ की सड़कों पर उतरे तो भारी पुलिस बल ने उन्‍हें घेर लिया। भाजपा कार्यकर्ता बसपा, कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सभी जिस समय विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, पुलिस ने उन्‍हें घेर लिया।

देखते ही देखते पुलिस ने लाठियां बरसानीं शुरू कर दीं। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं। प्रदर्शन में भाजपा प्रवक्‍ता विजय पाठक भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+