शानदार तरीके से संपन्न हुई शाही शादी

क्या पहना था विलियम और केट ने..
29 साल की दुल्हन केट ने सफेद और ऑइवरी रंग की लेस लगा गाउन पहना था जिसे सराह बर्टन ने डिजाइन किया था। जबकि 28 साल के दूल्हे प्रिंस विलियम ने सेना की लाल रंग की आईरिश गार्ड्स कर्नल की पोशाक पहनी थी।
डच और डचेस बने विलियम-केट
विलियम और केट की शादी के मौके पर महारानी एलिजाबेथ ने प्रिंस विलियम को ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज की उपाधि दी, केट डचेस ऑफ कैम्ब्रिज के नाम से जानी जाएंगी। इस शादी के लिए लंदन में जश्न का माहौल है और नवविवाहित जोड़े की एक झलक पाने के लिए कई लोगों ने सड़कों पर तंबू डालकर रात बिताई। इस शादी का सीधा प्रसारण पुरी दुनिया में दो अरब लोगों ने देखा।
कौन-कौन था मेहमान
इस पूरे आयोजन के दौरान लंदन का मौसम खुशनुमा बना रहा। गौरतलब है कि इस शाही शादी के दिन लंदन में बारिश की आशंका जताई जा रही थी। इस शादी में 19,000 मेहमान मौजूद थे। मेहमानों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, मशहूर गायक एल्टन जॉन और फुटबॉल डेविड बेखम मौजूद थे। एल्टन जॉन को स्वर्गीय प्रिंसेस डायना का करीबी माना जाता है। ब्रिटिश राजघराने की पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न होने के बाद ये नव विवाहित जोड़ा बंकिघम पैलेस रवाना हो गया जहां शाही शादी से जुड़े अन्य आयोजन किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications