पायलटों की 'गैरकानूनी' हड़ताल से यात्रियों की नाक में दम

Air India
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय की अवमानना नोटिस के बावजूद एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। हड़ताल के कारण कम से कम 95 उड़ानें रद्द करनी पड़ी है। इस बीच निजी एयरलाइंसों ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए किराए में वृद्धि कर दी है। भारतीय व्यावसायिक पायलट संघ के सदस्य, जो पूर्व में इंडियन एयरलाइंस के कर्मचारी थे, अपने वर्तमान साथियों के बराबर वेतन और बेहतर कार्य माहौल की मांग कर रहे हैं। इंडियन एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय कर दिया गया है।

प्रबंधन और हड़ताल पर गए पायलटों के संघ के अड़ियल रुख को देखते हुए विमानन कम्पनी ने घरेलू और क्षेत्रीय उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग रविवार तक के लिए स्थगित कर दी है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, "नई बुकिंग 4 मई से शुरू होगी।" दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पायलटों से तुरंत हड़ताल समाप्त करने का आदेश देते हुए अवमानना की प्रक्रिया शुरू करने और ऐसा नहीं करने पर संघ की सम्पत्ति जब्त करने की चेतावनी दी थी।

इस बीच एयर इंडिया की उड़ानों के रद्द होने के कारण टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों के सामने एक और दुविधा पैदा हो गई है। उन्हें अन्य एयरलाइंस में टिकट लेने के लिए 50 से 75 प्रतिशत अधिक राशि का भुगतान करना पड़ रहा है। यात्रियों ने शिकायत की है कि दिल्ली-मुम्बई के लिए अंतिम समय में बुकिंग कराने पर आधार किराया 2400 से 3000 रुपये होता जो अब कुछ एयरलाइंस में 7500 रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह सभी तरह के कर सहित एक तरफ का किराया 11,500 रुपये पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+