रांची में सिरफिरे आशिक ने किशोरी का सिर कलम किया

कुसुम जैसे ही कॉलेज से बाहर आयी, विजेंद्र प्रसाद नाम का युवक उसके सामने आया और धार दार हथियार से उसका सिर कलम कर दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना के तुरंत बाद इस आशिक ने खुद को भी मारने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
रांची के एसएसपी प्रवीण कुमार के मुताबिक कुसुम जमशेदपुर के सोनारी इलाके की रहने वाली थी और विजेंद्र पिछले पांच साल पहले से उससे एक-तरफा प्यार करता था। विजेंद्र ने कुसुम की हत्या के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया।
पुलिस ने विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कुसुम रांची विमेन्स कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी, जो परीक्षा केंद्र सेंट जेवियर्स में परीक्षा देने आयी थी। विजेंद्र भी जमशेदपुर कॉलेज का छात्र है।












Click it and Unblock the Notifications