सत्य साईं के आश्रम से चोरी हो रहा है सोना-गहना?

Satya Sai Baba
बेंगलुरू | सत्य साईं बाबा की बेशुमार दौलत और अथाह संपत्ति के लिए साम-दाम-दंड-भेद की राजनीति शुरू हो चुकी है। एक ओर तो उनके तो भक्त उनकी आत्मा की शांति के लिए और उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके कुछ करीबी और ऐसे लोग जो हमेशा उनके साथ रहे, उनकी धन-दौलत से अपना उल्लू सीधा करने की जुगत लड़ा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बाबा के पास 40,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है जबकि व्यक्तिगत सूत्रों की मानें तो नकी संपत्ति का कुल मूल्य 1.3 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक है।

ऐसे समय में खबरें मिल रही हैं कि साईं बाबा के देहावसान की खबर सार्वजनिक किए जाने के तुरंत बाद प्रशांति निलयम से करोड़ों रुपये का सोना और गहने हटा कर किसी अज्ञात स्थान पर रख दिए गए हैं। इस बारे में आंध्र प्रदेश के डायरेक्टर जनरल और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अ रविंद राव ने बताया कि सामन्यतया प्रशांति निलयम की किसी गाड़ी की जांच नहीं की जाती। हमें भी इस तरह की खबरें मिल रही हैं और हम इस बाबत पूछ-ताछ कर रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, देवनाहल्ली हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने दो ब्रीफकेस बरामद किए जिसमे बेशुमार गहने भरे हुए थे। लेकिन दोनों व्यक्तियों के पास आधिकारिक अनुमति पत्र होने की वजह से उन्हे छोड़ दिया गया। माना जा रहा है कि ये दोनों व्यक्ति पुट्टापार्थी से आए थे और पुलिस ने अनुमति पत्र देख कर उन्हे जाना दिया। इस बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है कि देश-विदेश से मिलने वाली करोड़ों की संपत्ति ट्रस्ट कैसे खर्च करता है? ऐसे में इस तरह से सोने और गहनों का बरामद होना बेहद संदिग्ध मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+