लोकपाल बिल ड्राफ्टिंग कमेटी में कोई दलित क्यों नहीं: मायावती

मायावती ने शुक्रवार को सवाल उठाया कि ड्राफ्टिंग कमेटी में अाखिर दलित को शामिल क्यों नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कमेटी में जिन सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के सवाल उठ रहे हैं, उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए। सही मायने में कमेटी को फिर से गठित करने की जरूरत है।
मायावती की दलितों को लेकर राजनीति कहीं ना कहीं सामने आ ही जाती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर मायावती ने यह बात क्यों कही। जरा सोचिए कमेटी बने डेढ़ सप्ताह से ज्यादा बीत गया है। इस बीच कमेटी के सदस्य शांति भूषण व प्रशांत भूषण पर सवाल भी उठे। राजनीतिक गलियारे में इतनी उठापटक के बावजूद मायावती चुप रहीं। लेकिन अब जब अन्ना हजारे ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी रैली करने का ऐलान कर दिया है, तब अचानक मायावती के खलबली मच गई और वो कमेटी के खिलाफ खड़ी हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications