मायावती का दलित प्रेम अवसरवादी राजनीति : भाजपा

Mayawati
लखनऊ। सत्तारूढ़ बसपा का दलित प्रेम को पार्टी की अवसरवादी राजनीति का एजेण्डा है। बसपा के शासन काल में लगातार दलितों का होता रहा और सरकार सिर्फ कोरे आश्वासन करती रही। प्रदेश में दलित महिला मुख्‍यमंत्री के राज में सत्तारूढ़ दल के मंत्री, विधायक व नेताओं ने ही दलित महिलाओं के साथ दुराचार किया और पुलिस मौन रही। भारतीय जनता पार्टी ने बसपा के दलित प्रेम को महज दिखावा व छलावा करार देते हुए कहा कि दलितों को सही और गलत की पहचान करनी होगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि वर्तमान स्थितियों को देखते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को दलित हितैषी होने का दावा करने का नैतिक अधिकार नहीं रह जाता है। उन्होंने बसपा प्रदेश अध्यक्ष को याद दिलाया कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस राज्य में दलित उत्पीडऩ का मामला उन्होंने उठाया है वहां उसी कांग्रेस की सरकार है जिसे केन्द्र में बसपा का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती शासनकाल में सत्ता के करीबी माफिया दलितों का उत्पीडऩ कर रहे हैं। श्री पाठक ने कहा कि बसपा के सत्ता में आने के बाद से ही दलित महिलाओं के साथ दुराचार व दलितों की हत्याओं आदि की वारदातों में काफी बढ़ोत्तरी हुई। दलितों के वोट की बदौलत बसपा सत्ता में आयी। ऐसे में मुख्‍यमंत्री एवं दल के नेताओं ने दलित उत्पीडऩ रोकने के लिए कोई कारगर रणनीति न बनाकर कार्य करना चाहिए। उनका कहना है कि ेदलित अब बसपा की असलियत जान चुके हैं और आने वाले चुनाव में बसपा को इसकी तस्वीर भी दिखायी देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+