जानिए क्यों महत्वपूर्ण है 'गुड फ्राइडे'?

क्या है गुड फ्राइडे
गुड फ्राइडे इसाईयों के लिए बेहद खास दिन होते हैं। इसाई धर्म के अनुसार आज के ही दिन प्रभु ईसा मसीह अपने अनुयायियों के कल्याण के लिए सूली पर चढ़ गए थे। गुड फ्रइडे इसाईयों के लिए प्रेम और क्षमा का दिन होता है। ईसा अपने अनुयायियों को अपने प्रति अपराध करने वालों को भी माफ करने का संदेश दे गए थे। इसाई उनकी याद में इस दिन को मनाते हैं।
गुड फ्राइडे की शुरुआत 40 दिन पहले ही हो जाती है। इस साल भारत में 9 मार्च से पवित्र 40 दिनों की शरुआत हुई थी। गुड फ्राइडे इन 40 दिनों की समाप्ति का दिन होता है। इसाई पूरे 40 दिन तक संयम और व्रत का निर्वाहन कर अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं। उल्लेखनीय है कि इसाई धर्म भी अपने मतावलंबियों को प्रेम और क्षमा के अलावा अपनी आत्मा के शुद्धीकरण का संदेश देता है। मान्यता है कि यीशु शुक्रवार से शनिवार तक कब्र में रहने के बाद पुनर्जीवित हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications