राहुल गांधी अमेठी दौरे पर, कांग्रेसी नेता सतर्क

Rahul Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के अमेठी दौरे पर शुक्रवार की शाम लखनऊ के अमौसी हवाई अडडे पहुंचेगें। राहुल गांधी के आगमन के पहले से ही कांग्रेसी खासे सतर्क हो गये हैं। कईयों ने तो उनकी आवोभगत में रात-दिन एक कर दिया है। वो इसलिए क्‍योंकि राहुल गांधी जल्‍द ही विधानसभा प्रत्‍याशियों की सूची फाइनल कर सकते हैं। हालांकि राहुल इस दौरे पर जगदीश पुर में मार्ग दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रसे पार्टी पदाधिकारियों के अनुसर श्री गांधी अमौसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचेगे। एक ओर जहां कांग्रेसी राहुल के दौरे को सामान्य बता रहा वहीं सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में विधान सभा चुनाव निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राहुल प्रदेश के दौरे पर हैं।

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है निकाय चुनाव को देखते हुए सभ पाटियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जहां लगातार राजधानी के चक्कर लगा रहे हैं वहीं भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को चुनावों की जिम्‍मेदारी सौंप दी है जो विधान सभा चुनावों तक जारी रहेगी। ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि कांग्रेस के युवा सांसद राज्य का दौरा कर रणनीति पर चर्चा करें।

यही कारण है कि राहुल शुक्रवार से दो दिवसीय दौरा शुरू कर रहे हैं। राहुल शुक्रवार की शाम राजधानी लखनऊ पहुंच जाएंगे। जहां से वे अमेठी व जगदीश का दौरा करेंगे। कांग्रेसी नेताओं के अनुसार श्री गांधी जगदीश में उन लोगों से मुलाकात करेंगे जिनके परिजन पिछले दिनों मार्ग दुर्घटना में मारे गए थे। हालांकि कांग्रेसी अभी राहुल गांधी के दौरे के विषय में कोई भी औपचारिक घोषणा करने को तैयार नहीं है, लेकिन यह अवश्य कहा जा रहा है कि वह राजधानी में पार्टी के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव व विधान सभा चुनाव पर चर्चा करेंगे। वहीं सूत्रों का मानना है कि बैठक में विधान सभा चुनाव में पार्टी के उम्‍मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+