बच्‍चे की बलि देने वाला ओझा गिरफ्तार

Crime
लखनऊ। सिद्धि प्राप्त करने तथा ईश्वर को प्रसन्न करने के चक्कर में आठ वर्ष के बच्चे की बलि देने वाले ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके में ओझा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की विधिवत तहकीकात कर रही है कि क्या ओझा पूर्र्व में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके में के वार्ड नबर दो में रहने वाले रघुनाथ ने पुलिस में गत 6 अप्रैल को शिकायत दर्र्ज करायी थी कि उसका आठ वर्ष का पुत्र घर से लापता है। पुलिस ने पुत्र को खोजने की बात तो की लेकिन कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण गुमशुदगी का खुलासा नहीं हो सका। सवेरे सुमरा घट के गंडक नदी के किनारे कुछ लोगों ने बालक का शव देख बालक की लाश का सिर व एक हाथ कटा हुआ था।

शव की शिनाख्‍त नहीं हो पा रही थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब शव का हुलिया रघुनाथ के पुत्र छोटू से मिलाया तो उन्हें शक हुआ कि हो न हो शव रघुनाथ के पुत्र का ही है। जब रघुनाथ को शिनाख्‍त के लिए बुलाया गया तो उसने पुत्र को पहचान लिया। रघुनाथ ने बताया कि गांव के लोगों ने छोटू को ओझा के साथ देखा हो न हो यह उसी का कार्य होगा।

परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने ओझा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस की पूछतांछ के दौरान ओझा ने बलि देने की बात को स्वीकार नहीं किया लेकिन पुलिस को उम्‍मीद है कि वह देर सवेर सच बोल देगा। पुलिस ने ओझा के घर पर छापा मारा तो वहां से कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली जिससे पुलिस का शक पुख्‍ता हो रहा है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार का कहना है कि हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+