उत्तर प्रदेश की ओर बढे़गें अन्ना हजारे

'जागो बनारस नाम की संस्था के संयोजक का दावा है कि अभियान में अन्ना हजारे के साथ कई अन्य समाजसेवी हस्तियां वाराणी में होगीं जिसमें अरविन्द केजरीवाल, किरन बेदी एवं स्वामी अग्निवेश प्रमुख है। उनका कहना है कि इण्डिया अगेन्स्ट करप्शन एवं जागो बनारस की संयुक्त पहल पर अन्ना हजारे एवं उनके साथी धार्मिक नगरी वाराणसी में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री हजारे काशी से अपने आंदोलन का बिगुल फूकें गे एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को सीधे जनता के बीच ले जायेंगे।
श्री दीपक ने कहा कि अन्ना हजारे के अभिनन्दन समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठन, सांस्कृतिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि उसी दिन शाम को वे एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। श्री हजारे इसी अभियान के तहत 30 अप्रैल को सुलतानपुर तथा एक मई को लखनऊ में जनता से सीधे संवाद कायम करेंगे। ज्ञात हो कि श्री हजारे को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के लिए उत्तर प्रदेश आमंत्रित किया है।












Click it and Unblock the Notifications