उत्तर प्रदेश में अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या

घटना बलरामपुर जिले की नगर कोतवराली क्षेत्र में हुई। मंगलवार की सुबह कोतवाली इलाके में एक युवक का लहूलुहान शव झांडिय़ों में पड़ा मिला। देखकर आस पास के लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने उसकी पहचान पप्पू के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुताबिक पप्पू का मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से अवैध संबंध थे। अवैध संबंध के चलते पप्पू की हत्या की गई। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। देर रात तक पुलिस हत्यारों का पता नही लगा सकी।
ट्रैक्टर ट्राली छोड़ा गाड़ी पर पलटी, तीन की मौत
बंदायू जिले में ट्रैक्टर ट्राली घोड़ा गांड़ी पर पलट गई। जिससे उस पर सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव परीक्षण के लिए भेज दिया। हादसा बदायूं जिले के दातागंज इलाके में देर शाम को हुआ। कल शाम खुकडी मोड पर आ रही घोडा गाडी पर लकडी के लठ्ठों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी। जिससे उस पर सवार एक बालक व दो महिलाओं की दब कर मौत हो गई। जबकि गाडी चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने मरने वाली महिलाओं की शिनाख्त रुपरानी व दुलारी के रूप में की।
तस्कर गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल के अनुसार पुलिस ने ऐशबाग पुल के नीचे दो असलहा तस्करों राकेश चौबे और सत्य प्रकाश को उस समय गिरफ्तार किया जब वह हथियार बेचने के लिए जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों के पास दो 7.65 एमएम की दो पिस्टल, सात जीवित व दो खोखा कारतूस मिले। पूछतांछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के जबलपुर इलाके के बूढनपुर से इमरान नामक व्यक्ति ने उन्हें ये हथियार बेचने के लिए दिये थे।












Click it and Unblock the Notifications