यूपी में 34 हजार परिवारों तक नहीं पहुंची पोलिया ड्रॉप
लखनऊ।
पल्स पोलियो को लेकर प्रदेश में चल रहे वृहद अभियान के बीच सैकड़ों की संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिन्हें पोलियो की खुराक नहीं मिल पा रही है। अकेले मेरठ शहर में 34 हजार ऐसे परिवार है जिन्हें पोलियो ड्राप नहीं पिलायी जा सकी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ डा. सुभाष कुमार तिवारी ने यह हकीकत स्वीकार की। id="toptextpromo">जिलाधिकारी
की बैठक में डा. तिवारी ने जब आंकड़ों पर नजर डाली तो पता चला कि वास्तव में 23 हजार परिवारों तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की पहुंच नहीं है। ज्ञात हो कि पल्स पोलियो अभियान का सफल बनाने के लिए प्रतिमाह करोड़ों रुपया खर्च किया जाता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>स्वयं
सेवी संस्थाओं व कर्मचारियों के सहयोग से अभियान चलाकर बूथ लगाकर तथा घर-घर मोबाइल टीमें भेजकर बच्चों को ड्राप पिलायी जाती है बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में बच्चे दवा पीने से वंचित हैं। पोलियो के आगामी अभियान के मददेनजर मेरठ में हुई बैठक में तय हुआ कि 24 अप्रैल के अभियान में कम से कम 65 प्रतिशत बच्चों तक विभाग की पहुंच अवश्य हो।











Click it and Unblock the Notifications