लखनऊ में रफ्तार के सौदागर ने 6 को कुचला, 2 की मौत

Uttar Pradesh
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक अनियंत्रित मारूती कार ने छह मजदूरों को कुचल दिया। सड़क किनारे सवेरे खाना बना रहे मजदूरों में दो की तो मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायलों को राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसा उस वक्त हुआ जबकि मारूति चालक को दिल का दौरा पड़ा और कार को नियंत्रित नहीं कर सका और मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के शंकरपुर चौराहे के निकट एक मारूति कार आ रही थी। अचानक कार की रफ्तार तेज हो गयी और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जहां पहुंची जहां कुछ मजदूर खाना पका रहे थे। कर छह मजदूरों को रौंदती हुई निकल गयी। कार द्वारा कुचल जाने के बाद दो की तो मौके पर ही मौत हो गयी चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास खड़े लोगों ने कार को दौड़ाकर पकडऩे का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

लोगों ने घायल मजदूरों को निकट के राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। मरने वालों में उमाकांत व जयराम थे जिनके शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने अगले चौराहों पर नाके बंदी कर मारूति व चालक एच.एफ. हाशमी को गिरफ्तार कर लिया। कार में बीमार अवस्था में पकड़े गए हाशमी को दिल का दौरा पड़ा था उसे भी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। पुलिस इस बात की तलाश कर रही है कि क्या वास्तव में श्री हाशमी को दिल का दौरा पड़ा था या कोई और बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+