फतेहपुर में एक दर्जन घरों में आग, बच्चे की मौत
लखनऊ।
फतेहपुर जिले में चिन्गारी से लगी आग की चपेट में एक दर्जन से अधिक घर आ गए। आग की चपेट में आये 3 वर्षीय बालक व 3 मवेशी की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया। उधर प्रशासन ने बे-घर हुए परिवार वालों को आर्थिक सहायता प्रदान की। दूसरी ओर गोण्डा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में भी थ्रेशर की चिंगारी से गांव में आग लग गयी। तेज हवा के कारण कुछ ही समय में दो दर्जन से अधिक घर आग की चपेट में आ गए। id="toptextpromo">फतेहपुर
जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र मे नसीरपुर गांव में रहने वाले छेदीलाल केवट के चूल्हे से निकली चिन्गारी छप्पर में लग गई। कुछ ही समय में चिन्गारी आग में बदल गयी और छप्पर के साथ-साथ आस पास कई घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। देखते-देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और उसकी चपेट में करीब 14 घर आ गये। सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने कई घरों को जला दिया था। दमकलकर्मियों ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक बालक व तीन मवेशियों की मौत हो गयी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उधर
गोण्डा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में आग लगने से बहुवनमदार माझा गांव के 26 घर जल गये। लोगों का कहना है कि आग थ्रेशर की चिंगारी से लगी थी। आग के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल जिला प्रशासन ने पीडि़तों को सहायकता देने की घोषणा की है।











Click it and Unblock the Notifications