'सत्य साईं बाबा की हालत फिर बिगड़ी'

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित पुट्टापार्थी जिले के एक अस्पताल में साईं बाबा की देखरेख में जुटे चिकित्सकों के अनुसार उनके लीवर और रक्तचाप की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया, "सत्य साईं बाबा की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। हालांकि उनके शरीर की अन्य गतिविधियां सामान्य हैं लेकिन उनके लीवर की स्थिति और निम्न रक्तचाप चिंताजनक है।"
अस्पताल के निदेशक ए.एन. साफया ने बताया कि फेफड़े और गुर्दे का सामान्य संचालन कायम रखने के लिए साईं बाबा को लगातार जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा जा रहा है। बयान के अनुसार चिकित्सकों का एक दल 24 घंटे साईं बाबा की स्थिति पर नजर रख रहा है और उनका आवश्यक इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के कारण साईं बाबा को 28 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications