समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज

गौरतलब है कि प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप देने के लिये सपा संसदीय बोर्ड की बैठक दिल्ली में हुई लेकिन प्रत्याशियों के नामों को अभी गोपनीय रखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी कहते हैं कि दूसरी सूची में कम से कम 80 प्रत्याशियों के नाम शामिल होंगे। ज्ञात हो कि सपा प्रमुख ने कहा था कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को सूची में स्थान दिया जा सकता है।
इसके बाद से ही उन कार्यकर्ताओं को टिकट पाने की उम्मीद है जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान चोटें खायीं और गिरफ्तारियां दी थीं। पार्टी उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य रशीद मसूद का कहना है कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के पहले उनसे कोई विचार विमर्श नहीं किया है। प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप देने के लिये संसदीय बोर्ड की बैठक भी नहीं हुई। सपा के असंतुष्ट नेता कहते हैं कि सरकार के खिलाफ सड़कों पर लाठी खाने वालों को पूछा नहीं गया जबकि घर बैठ कर राजनीति करने वालों को टिकट थमा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications