इसरो ने धोया असफलता का दाग : पीएसएलवी ने 3 उपग्रह किए स्थापित

यूथसैट, एक्ससैट और रिसॉर्ससैट-2 नाम के ये तीन उपग्रह अंतरिक्ष में भारत की सफलता की नई कहानी कह रहे हैं। इनमें से रिसॉर्ससैट-2 भारत का जबकि यूथसैट भारत और रूस की मदद से तैयार किया गया है और एक्ससैट सिंगापुर का पहला उपग्रह है। रिसॉर्ससैट-2 इसरो की उच्च रिमोट सेंसेंग तकनीक पर आधारित उपग्रह है जो पृथ्वी सहित समुद्र के भी आंकड़ें और चित्र भारत को उपलब्ध कराएगा।
रिसॉर्ससैट-2, रिसॉर्ससैट-1 की जगह लेगा। रिसॉर्ससैट-1 को साल 2003 में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में जीएसएलवी- एफ06 रॉकेट का प्रक्षेपण असफल हो गया था। तब से इसरो को लगातार आलोचनाओं का शिकार होना पड़रहा था। बल्कि पिछले साल की अखिल भारतीय विज्ञान कांग्रेस में इसरो के मुख्य अध्यक्षों का अनुपस्थित रहना भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications