जैतापुर: सरकार और जनता के बीच 'परमाणु जंग' करा उद्धव नदारद

शिव सेना के समर्थन के बाद यह विरोध हिंसक हो उठा। लेकिन पूरे आंदोलन से पार्टी के नेता उद्धव ठाकरे गायब रहे। ठाकरे, उनके बेटे और उनके सहयोगी मिलिंद नारवेकर मंगलवार सुबह कान्हा राष्ट्रीय उद्यान जाने के लिए मुम्बई से नागपुर जाने वाले विमान में सवार हुए। नागपुर में कुछ टेलीविजन कर्मियों ने जब उनसे सवाल करना चाहा तो उन्होंने कथित तौर पर उन्हें झिड़ककर भगा दिया।
महाराष्ट्र में जगह-जगह जैतापुर परमाणु परियोजना पर लामबंदी हो रही है। जनता, सरकार की इस परियोजना के खिलाफ संगठित हो रही है। मामले के तूल पकड़ने से मंगलवार को ये मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा में भी छाया रहा। आखिरकार सरकार ने गोलीबारी की जांच कराने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा राज्य के गृहमंत्री आर आर पाटिल ने मृतक के परिजनों एवं घायलों को अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा भी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications