छात्रा से अश्लील हरकत करने पर टीचर का मुंह काला किया

इसके बाद सिंघवा गांव में दो दिन पूर्व कई गांव के लोगों की एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने वाले अध्यापक के खिलाफ कार्यवाई की मांग की गई थी। बैठक में यह फैसला लिया गया था कि आरोपी अध्यापक का तबादला किसी अन्य स्थान पर किया जाए। जानकारी के अनुसार आज सुबह जब आरोपी अध्यापक स्कूल में पहुंचा तो ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने उसका मुंह काला करके उसे गांव की चौपाल में बंधक बना लिया।
मामले की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, उपमण्डलाधीश सुभाष चंद गाबा, पुलिस उपअधीक्षक अमरीक सिंह, नारनौंद के थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह व द्वितीय खण्ड की बीईओ सुषमा मुंजाल मौके पर पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हमने पहले ही प्रशासन को चेताया था कि आरोपी अध्यापक का यहां से तबादला किया जाये इसके बावजूद अध्यापक डयूटी पर कैसे आ गया।
प्रशासन के अधिकारियों व ग्रामीणों में काफी देर तक इस मुद्दे को तकरार हुई। इसके उपरांत प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अध्यापक का तबादला अतिशीघ्र कर दिया जाएगा तथा भविष्य में यह इस स्कूल में कभी नही आयेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन से ग्रामीणों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाई न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस अध्यापक को अपने साथ ले आई। इस सम्बंध में बीईओ सुषमा मुंजाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सतबीर उक्त स्कूल में साईंस विषय के अध्यापक के पद पर कार्यरत था जिसे परसों की अन्य स्कूल में डपूटेशन पर भेजा था। इसके बावजूद आज उक्त अध्यापक स्कूल में डयूटी पर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications