जन लोकपाल विधेयक: कांग्रेस ने शांति-प्रशांत भूषण से मांगा इस्तीफा

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, शांति भूषण के छोटे बेटे जयंत भूषण जो पेशे से वकील हैं, वह मायावती के खिलाफ मूर्ति के एक माम ले में पैरवी कर रहे हैं। उसके बावजूद मायावती सरकार ने उन्हे एक काफी बड़ा प्लॉट बड़ी सस्ती दरों में दिया है। उल्लेखनीय है कि इस प्लॉट की चर्चा शांति भूषण द्वारा घोषित की गई अपने संपत्ति विवरण में कहीं नहीं की गई है।
जयंत भूषण ने इस प्लॉट के बाबत मीडिया में आकर खुद सफाई दी है कि ये प्लॉट उन्हे मायावती सरकार की ओर से ही दिया गया है लेकिन क्यों इस सवाल पर वह खुद को साफ कर पाने में तर्क नहीं जुटा सके। दूसरी ओर शांति भूषण इस मामले में क्या कह रहे हैं, इस पर अब तक कोई आधिकारिक सीचना नहीं मिली है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश अध्यक्षा रीता बहुगुणा जोशी ने इस मामले में भूषण परिवार का नाम आने के बाद उनसे जन लोकपाल विधेयक ड्राफ्टिंग समिति से इस्तीफा दिए जाने की मांग की है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी जोशी की इस मांग का समर्थन कर रही है। मालूम हो कि इससे पहले सीडी विवाद में नाम आने के बाद सांति भूषम ने अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दायर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications