मुंबई से अगवा हुआ कर्णित शाह इलाहाबाद में मिला

आपको बता दें कि कर्णित शाह बीते छह अप्रैल से लापता था। प्रणीक गार्डन में रहने वाले इस बच्चे के माता-पिता ने कर्णित के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच में पता चला कि यह मामला किडनैप से जुड़ा है। डीसीपी महेश पाटिल ने बताया कि यह बच्चा उत्तर प्रदेश से मिला है।
वह बिल्कुल सुरक्षित है और उसे अब मुंबई लाया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या किडनैपर को भी गिरफ्तार किया गया है ? तो उन्होंने इसपर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। कर्णित के दादा चंद्रकांत शाह ने कहा कि हम पुलिस के आभारी हैं कि उन्होंने कर्णित का पता लगाने के लिए पुरजोर कोशिश की।
अब सवाल ये उठता है कि महाराष्ट्र से अगवा कर्णित उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद कैसे पहुंचा? पांच साल का बच्चा खुद से तो इलाहाबाद जा नहीं पायेगा। जाहिर है इस मामले में कोई बड़ा गैंग शामिल है, जो बच्चों को अगवा करता है, आखिर पुलिस इस बारे में कोई भंड़ा-फोड़ क्यों नहीं कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications