2जी घोटाला: जमानत खारिज, 5 कर्ता-धर्ता जाएंगे तिहाड़ जेल
इनमें से संजय चंद्रा यूनिटेक लिमिटेड और यूनिटेक वायरलेस के एमडी हैं। विनोद गोयनका डीबीरिएलिटी और स्वान टेलीकॉम के के एमडी हैं। गौतम दोषी, अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप(अडग) के ग्रुप एमडी हैं जबकि हरि नायर और सुरेंद्र पिपारा इसी कंपनी में पविष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उन्होने जमानत की अंतरिम याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज करने के साथ ही उनकी याचिका भी खारिज कर दी है। इसलिए अब इन अधिकारियों के पास सिवाय जेल जाने के अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है।
सीबीआई द्वारा 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में दायर की गई चार्जशीट में इन कंपनी अधिकारियों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उसके बावजूद अब तक पूछ-ताछ के दौ रान इन्हे गिरफ्तार नहीं किया गया था। सीबीआई ने कोर्ट से उन्हे अपनी कस्टडी में देने की मांग की थी और कहा था कि इनके पास पैसा और पहुंच दोनों है इसलिए इन पर जल्द से जल्द काबू करना जरूरी है अन्यथा ये देश छोड़कर भाग भी सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications