सीडी विवाद: शांति भूषण ने अमर सिंह पर मुकदमा ठोंका

Amar Singh
नई दिल्ली। जन लोकपाल विधेयक का प्रारूप तय करने के लिए बनाई गई समिति के सह-अध्यक्ष शांति भूषण ने अमर सिंह के सीडी प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा ठोंका है। पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण ने ये मुकदमा उस सीडी विवाद के लंबा खिंचने के बद दायर किया जिसमें शांति भूषण और अमर सिंह एक कोर्ट के जज को खरीदे जाने संबंधी बात-चीत कर रहे हैं।

इस सीडी में मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं लेकिन अब तक उनका कोई बयान इस विवाद पर नहीं आया है। अमर सिंह लगातार इस सीडी पर अनावश्यक बयानबाजी कर मसले को मीडिया में गर्माए हुए हैं। अमर सिंह की इस फालतू बयानबाजी को शांति भूषण अपने खिलाफ षड़यंत्र मान रहे हैं। इसलिए उन्होने अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। भूषण ने अपनी याचिका में कहा है कि इस नकली सीडी में अमर सिंह का हाथ है क्योंकि उन्होने दावा किया है कि शांति भूषण उनके साथ इस बात-चीत में शामिल थे।

भऊषण के मुताबिक अगर सीडी में पाई गई आवाज अमर सिंह की है तो इस सीडी के निर्माता भी वही हैं क्योंकि वह ऐसी किसी बातचीत में कभी शामिल नहीं हुए हैं। भूषण ने सीडी के सभी निर्माताओं पर ये मुकदमा ठोंका है। अमर सिंह इस मामले के मुख्य आरोपी हैं। भूषण ने दिल्ली पुलिस पर इस मामले को गंभीरता से ना लिए जाने का आरोप भी लगाया है। साथ ही उन्होने मांग की है कि इस सीडी प्रकरण की जांच कोर्ट द्वारा बनाई गई विशेष समिति द्वारा कराई जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+