अमूल बेबी में गलत क्या, होते हैं फिट और स्ट्रांग :शशि थरूर
नई दिल्ली। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से कांग्रेसी सांद और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे शशि थरूर ने ट्वीट कर अमूल बेबी कमेंट पर अपनी हैरानी जताई है। थरूर ने ट्विटर पर लिखा है कि अमूल बेबी, चुस्त-दुरुस्त, स्वस्थ और भविष्य के प्रति एकाग्र पीढी को दर्शाता है और इनमें से कुछ भी अपमानजनक नहीं है इसलिए अच्युतानंदन द्वारा की गई टिप्पणी को सकारात्म नजरिए से देखना चाहिए।
इसी के साथ थरूर ने अमूल को सफेद क्रांति का वाहक बताया है। उन्होने नरेंद्र मोदी और भाजपा के अमूल टिप्पणी को अटरली-बटरली नांसेंस बताया है। इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अमूल बेबी कहे जाने पर कांग्रेस ने गहरा रोष जताया था और प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि ये राहुल गांधी के लिए बहुत अपमानजनक टिप्पणी है। अच्युतानंदन ने राहुल को उनके एक कमेंट का जवाब देते हुए अमूल बेबी बताया था। राहुल ने अच्युतानंदन को बूढ़ा बताया था।













Click it and Unblock the Notifications