भाजपा ने लिया स्थापना दिवस पर 'भ्रष्ट्राचार हटाओ, देश बचाओ' संकल्प

BJP Meeting
नई दिल्ली। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस था जिसे भाजपाइयों ने बड़ी शिद्दत और धूम-धाम से मनाया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देश को भ्रष्ट्राचार मुक्त और खुशहाल बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही भाजपाईयों ने कहा वो आज शपथ लेते हैं कि वो पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

साथ ही भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी केन्द्र की सरकार को हटाने के लिए गांव-गांव में सपंर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस स्थापना दिवस के मौके पर देश के हर राज्य में भाजपा ने उत्सव मनाया। और सभी जगह कार्यकर्ताओं ने राजनीति को नयी दिशा देने की कोशिश की है।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। मीडिया प्रभारी हरीशचंद श्रीवास्तव ने बताया कि स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाया गया। सभी नेताओं को अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाया है। जबकि पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को हुई एनजीओ प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश संयोजक संदीप कृष्ण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें आगामी दो माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के अलावा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+