अपराध-भ्रष्‍टाचार के लिए मिले माया सरकार को पुरस्कार

Ravishankar Prasad
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध, भ्रष्‍टाचार व बदहाल कानून व्यवस्था के लिए सरकार को पुरस्कार दिया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद का कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार दिए गये हैं उसी प्रकार मायावती सरकार को भी राज्य में बढ़ते अपराध के लिए पुस्कार मिलना चाहिए।

श्री प्रसाद ने कहा कि सपा और बसपा केन्द्र सरकार के ऐसे दो स्तंभ हैं जो लखनऊ में तो तकरार करते हैं लेकिन दिल्ली में काफी करीब दिखायी देते हैं। राज्य के हालात के बारे में उन्होंने कहा कि अपराधी आवश्यतानुसार राजनैतिक दलों की सवारी करते हैं तथा वर्तमान में वे बसपा के पाले में हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि यह गौर करने वाली बात है कि सत्तारूढ़ दल बसपा के 6 विधायक बलात्कार व महिला उत्पीडऩ के आरोप में जेल की हवा खा रहे हैं।

भाजपा शासित राज्यों में हो रहे विकास के बारे में उन्होंने कहा कि उन राज्यों का विकास किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी के मुख्‍यमंत्रियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए निजी संस्थाओं द्वारा पुरस्तकृत किया जा रहा है इससे यह साबित होता है कि भाजपा शासित राज्यों में बेहतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि गत 4 वर्षों का इतिहास गवाह है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी ऐसा कार्य नहीं हुआ जिसकी सराहना की जाए। हालांकि प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध अवश्य बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, दलित महिलाओं पर अत्याचार, कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश में पांच स्थानों पर महासंग्राम रैलियों का आयोजन करेगी। रैलियों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी मुख्‍य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत पहली रैली 9 अप्रैल को मेरठ में, दूसरी 17 को गोरखपुर, तीसरी 18 को वाराणसी, चौथी 26 को फैज़ाबाद तथा अन्तिम रैली
27 अप्रैल को आगरा में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम में 70 हजार करोड़ रूपयों का घोटाला, एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये का टू-जी घोटाला हुआ बोलने वाला कोई नहीं।

काला धन मामले में हसन अली पर 76 हजार करोड़ रूपयों की देनदारी निकली तथा दागी अधिकारी पी.जे. थॉमस को मुख्‍य सतर्कता आयुक्त बना दिया गया। श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री एक अर्थशास्त्री हैं लेकिन देश के अर्थ का हनन हो रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया भर के सबसे अधिक कुपोषित बच्चे भारत में हैं, जिनकी जिम्‍मेदार केन्द्र सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+