ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर पर नकाबपोशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

नकबपोसों के हमला करते फुटेज सीसीटीवी में कैद कर लिए गए हैं। इस हमले में क िसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन मंदिर पर उस समय मौजूद पुजारी और भक्तों में घबराहट फैल गई। स्तानीय समाचार पत्र के मुताबिक जांच एजेंसी इस मामले की गंधीरता से जांच कर रही है।
हमलावरों की गोलियां मंदिर के मुख्य द्वार से थोड़ा पहले दीवार पर लग कर छेद कर गईं। सूत्रों के मुताबिक, साधारम गोलियां दीवारों पर इतनी गहराई तक छेद नहीं कर सकतीं। शहर के निवासियों ने बताया कि यहां इससे पहले भी मंदिरों पर हमले हो चुके हैं लेकिन यह अब तक का सबसे बड़ा हमला था। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर नस्लीय हमले होते रहे हैं। यह हमला भी नस्लभेद की ही बानगी समझ में आ रहा है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इन हमलों को कभी नस्लीय हमले नहीं मानतीं।












Click it and Unblock the Notifications