हैदराबाद में उतरते समय विमान का टायर फटा
हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को एक चार्टर्ड विमान के उतरते समय उसका टायर फट गया। हालांकि पायलट ने कुशलता से स्थिति को सम्भाल लिया, जिससे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।
विमान में छह यात्री सवार थे और वे तिरुपति से आ रहे थे। विमान के एक टायर की हवा निकल गई। विमान करीब 10 मिनट तक हवाईपट्टी पर रुका रहा। बाद में एक गाड़ी द्वारा उसे खींच कर दूसरी जगह ले जाया गया। हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि इससे दूसरे विमानों का उड़ान कार्यक्रम बाधित नहीं हुआ।













Click it and Unblock the Notifications