मियां तो मियां बीवियां भी निकली टैक्स चोर
पूणे।
अभी तक तो सबसे बड़े टैक्स चोर हसन अली का मामला सिर्फ उनके ही इर्द-गिर्द घूम रहा था मगर अब इसमें एक रोमांचक मोड़ आ चुका है। पहले साथी चंद्रिका तापडि़या की इंट्री और फिर उसके बाद दोनों की बीबियों का इंट्री ने जांच को एक नया आयाम दे दिया है। सच ही कहा गया है कि हर आदमी के सफलता और उसके बर्बादी के पीछे किसी न किसी महिला का हाथ जरूर होता है मगर इस मामले में तो यह कहावत चरितार्थ होता नजर आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग हसन अली के खिलाफ कर चोरी और मनी लॉन्डरिंग के आरोपों की जांच में हसन अली की पत्नी रहीमा हसन अली खान और तापडिया की पत्नी चंद्रिका तापडिया महत्वपूर्ण लिंक हैं। id="toptextpromo">आयकर
विभाग ने रहीमा खान पर 49 करो़ड रूपए के कर बकाये का अनुमान लगाया है वहीं चंद्रिका के खिलाफ विभाग ने 2008 में 20,540 करो़ड रूपए के कर बाकियात की डिमांड निकाली थी। बकाया कर राशि के मामले में हसन अली के बाद चंद्रिका दूसरे नंबर पर है। चंद्रिका पर कथित रूप से खान से संबंधित कारोबारी फर्म आरएम इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से भी जु़डा होने का आरोप है। इस कंपनी पर 336 करो़ड रूपए का कर बकाया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि कई तरह के निवेश और अन्य सौदे इन दोनों महिलाओं की जानकारी में हुए और वे भी इसमें शामिल रहीं। ऎसे में इस पूरे मामले के खुलासे में इन महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बनती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जांच
से जु़डे सूत्रों ने कहा कि इस पूरे मामले में पत्नियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। ईडी का कहना है कि वे अपने पतियों द्वारा किए गए सौदों से सबसे नजदीकी से जु़डी रहीं। खान और तापडिया ने कई सौदों और निवेशों में उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल किया। आयकर विभाग के 2008 के आकलन आदेश के अनुसार खान की पत्नी रहीमा ने कई इम्पोर्टिड कारों की खरीद, स्विटजरलैंड और अन्य यूरोपीय देशों की यात्रा की बात भी स्वीकार की है।











Click it and Unblock the Notifications